फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री करेंगे 25 दिसंबर को टेबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रथम चरण में 200 छात्रों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के छात्र-छात्राओं को 25 दिसंबर को टैबलेट तथा स्मार्ट फोन दिए जाएंगे। प्रथम चरण में 200 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ टैबलेट वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। प्रशासन पात्र छात्रों को सूचीबद्ध करने समेत अन्य व्यवस्थाओं को करने में लगा है।
शासन की ओर से स्नातक, परास्नातक तथा तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर रहे या कर चुके छात्रों को टैबलेट तथा स्मार्ट फोन देने की योजना है। इसको लेकर डीएम उमेश मिश्रा ने शिक्षा संस्थानों के हैड की बैठक ली थी और पात्र छात्रों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं राजकीय डिग्री कालेज शेरकोट के प्रधानाचार्य डॉ. विशाल दूबे ने बताया कि पात्र छात्रों की सूची तैयार हो रही है। कालेज सूची भेज रहे हैं। पहले चरण में 200 छात्र छात्राओं को टैबलेट तथा स्मार्ट फोन दिए जाएंगे।
पहले चरण के टैबलेट 25 को लखनऊ में मिलेंगे
डॉ. विशाल दूबे ने बताया कि जिले में इस कैटेगरी की करीब 250 उच्च एवं तकनीकी शिक्षण संस्थाएं हैं। बड़ी संख्या में छात्र पास आउट हो गए हैं। पात्र छात्रों की संख्या करीब पौने दो लाख तक पहुंच सकती है। टैबलेट तथा स्मार्ट फोन तीन चरणों में दिए जाएंगे। पहले चरण के 200 छात्रों को लखनऊ में टैबलेट दिए जाएंगे। टैबलेट 25 दिसंबर को मिलेंगे। पहले चरण के पात्र छात्रों की सूची तैयार है।
विज्ञापन

सूची भेजने की गति धीमी
डॉ विशाल दूबे ने बताया कि पात्र छात्रों की सूची कालेजों को भेजनी है। डीएम उमेश मिश्रा ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र छात्रों को योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए। कहा कि कालेज छात्रों की सूची भेजने में शिथिलता बरत रहे हैं। कालेजों से लगातार कहा जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें