फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में आंधी से गिरे 200 खंभे, 70 ट्रांसफार्मर हो गए क्षतिग्रस्त

Sun, 20 Apr 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर मेें शुक्रवार की रात्रि आई तेज आंधी बारीश में चांदपुर सैंदवार मार्ग पर जड़ से उखड़ा विश
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में शुक्रवार की देर शाम करीब 10 बजे मौसम ने करवट बदली। आंधी के साथ बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बूंदाबांदी हुई। आंधी से जिले में करीब 200 विद्युत खंबे एवं 70 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली व्यवस्था चरमरा गई। जिला मुख्यालय सहित देहात में विद्युत आपूर्ति शनिवार को भी बाधित रही।
विज्ञापन

आवास विकास बिजलीघर के क्षेत्र में 200 केवीए एवं 100 केवीए के ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हुए। लाइन में भी फॉल्ट आदि से दिनभर बिजली कटौती रही। शाम तक बिजली आपूर्ति सही हुई। फिर ओवरलोडिंग के चलते कटौती होती रही।
पैजनिया में खंडे गिरने से करीब 55 गांवों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। अवर अभियंता मनोज कुमार के अनुसार आंधी से इन फीडरों से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन बिजली के खंभे टूट गए है। आपूर्ति सुचारू करने में करीब तीन दिन लगने की संभावना है।
विज्ञापन

धामपुर में सरकथलमाधो-राजा का ताजपुर मार्ग पर सलावा के निकट सड़क के किनारे खड़ा शीशम का पेड़ गिर गया। जिससे शनिवार को दिनभर मार्ग बाधित होने से यातायात प्रभावित रहा। इसके अलावा दर्जनों गांवों में बिजली के तारों के टूटने से शनिवार को दिनभर बिजली गुल रही।
अधीक्षण अभियंता बिजनौर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आंधी से जनपद में 200 बिजली खंबे 70 ट्रांसफार्मर छोटे बड़े एवं 900 मीटर तार और विद्युत यंत्रों पर बिजली गिरने से नुकसान हुआ है। बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारी एवं फील्ड स्टाफ कार्य कर रहा है।

चांदपुर मेें शुक्रवार की रात्रि आई तेज आंधी बारीश में चांदपुर सैंदवार मार्ग पर जड़ से उखड़ा विश

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें