नजीबाबाद। ओवरलोड खनन वाहन की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 डंपर पकड़े गए। ओवर लोड तथा अन्य अनियमितताओं में पकड़े गए खनन वाहनों पर 12.58 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम संगीता के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर छापा मारकर शुक्रवार की देर शाम कोटद्वार से खनन सामग्री लेकर आ 20 ओवर लोड डंपरों को पकड़ा। प्रशासन की कार्रवाई से खनन वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सभी वाहनों को सीज कर उन पर करीब12.58 लाख रुपये जुर्माना लगाया। एआरटीओ मनोज सिंह ने बताया कि शनिवार को पकड़े गए 13 खनन वाहन संचालकों से 8.48 लाख रुपये की धनराशि बतौर जुर्माना वसूल की गई।