फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कार और टूरिस्ट मिनी बस की भिड़ंत, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर । हरिद्वार से गंगा स्नान कर प्रयागराज लौट रही टूरिस्ट मिनी बस कार से टक्कर होने के बाद पलट गई। हादसे में बस सवार चालक समेत 14 पर्यटक तथा कार में सवार दंपती और चार बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल छह लोगों को रेफर किया गया है।
विज्ञापन

प्रयागराज से चालक रंगीला सहित 14 पर्यटक तीन दिन पहले गर्मी की छुट्टियां मनाने मसूरी गए थे। पर्यटकों के अनुसार रविवार रात हरिद्वार में गंगा स्नान करने के बाद वे घर लौट रहे थे। सोमवार तड़के करीब साढ़े चार बजे उनकी मिनी बस कोतवाली रोड स्थित ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास पहुंची। इसी दौरान शादीपुर रोड से कोतवाली रोड पर चढ़ रही कार से बस की टक्कर हो गई।
कार किरतपुर क्षेत्र के गांव भनेड़ा निवासी शहजाद चला रहा था। वह पत्नी और चार बच्चों के साथ स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव गैंडाजूड़ स्थित अपनी ससुराल ईद मिलन के लिए जा रहा था। टक्कर के बाद मिनी बस सड़क पर पलट गई, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला तथा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल छह लोगों को आर्य हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें