फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: एक किलो राशन कम मिलने पर भड़के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा। ग्राम फैजुल्लापुर में मंगलवार को राशन वितरण के दौरान प्रति यूनिट निर्धारित पांच किलो के बजाय साढ़े चार किलो राशन दिए जाने के आरोप को लेकर उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। विरोध बढ़ने पर राशन डीलर दुकान बंद कर पंचायत घर पहुंच गया, जहां भी ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ग्राम फैजुल्लापुर में बालाजी स्वयं सहायता समूह के नाम से संचालित राशन की दुकान का संचालन समूह की सदस्य पूजा के देवर देवेंद्र कुमार द्वारा किया जा रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि राशन वितरण के दौरान प्रत्येक यूनिट पर निर्धारित पांच किलो के स्थान पर केवल साढ़े चार किलो राशन दिया जा रहा था। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। ग्रामीणों का कहना था कि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित मात्रा के अनुसार पूरा राशन नहीं दिया जा रहा है। आरोप है कि शिकायत करने पर उनकी बात को अनसुना कर दिया गया, जिससे उपभोक्ताओं में नाराजगी फैल गई और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। इसके बाद बड़ी संख्या में राशन कार्ड धारक पंचायत घर पहुंच गए और वहां भी विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत घर में भी राशन डीलर ने पूरा राशन देने से इनकार कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक और गाली-गलौज भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया।
उपभोक्ताओं रुबीना, नफीसा, बेबी, जेबा, रुखसाना, मारूफ, बिलकिस बानो, मोहम्मद सलमान, राजीव भंडारी, सुरेंद्र सैनी, बाला देवी, अजयपाल सिंह, राजीव कुमार, दिव्यांश चौहान, अब्दुल जब्बार, भुवनेश प्रसाद, अकरम और अनिल चंद्रा सहित अन्य ग्रामीणों ने मामले की जांच कर सभी पात्र लाभार्थियों को निर्धारित मानक के अनुसार पूरा राशन उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

राशन डीलर द्वारा कम राशन देने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा मिली है। मामले की जांच कर नियमानुसार उचित कार्यवाही की जायेगी।- जितेंद्र कुमार, पूर्ति निरीक्षक स्योहारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें