फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी चोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
लकड़ी चोर को पकड़ा
विज्ञापन

बढ़ापुर। साहूवाला रेंज के वन रक्षक धीर सिंह की ओर से पुलिस में दर्ज करायी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि साहूवाला रेंज के अधीन आने वाले रामगढ़ के आरक्षित जंगल के कक्ष संख्या चार से तीन लकड़ी चोर मूल्यवान लकड़ी प्रजाति साल का वृक्ष काटकर उसके बोटे बनाकर बाइक पर लादकर ले जा रहे थे। वन विभाग की गश्ती टीम ने घेराबंदी कर तीनों लकड़ी चोरों को घेरने का प्रयास किया। जिसमें वनकर्मियों ने थाना क्षेत्र के ग्राम भोगपुर निवासी सुखविंदर को मौके से पकड़ लिया जबकि उसके साथी दो अन्य लोग ग्राम चंपतपुर चकला निवासी सावन सिंह व काली सिंह जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने वनकर्मी की तहरीर पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


10 लोगाें का शांतिभंग में चालान
बढ़ापुर। पुलिस ने थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग मामलों में दो महिलाओं सहित 10 लोगों का शांति भंग में चालान किया है। बुधवार को पुलिस ने कस्बे के मौहल्ला नौमी निवासी मगन सिंह, राजबाला, विजय व मुनेश देवी के बीच मकान के लेंटर को लेकर हुई मारपीट। क्षेत्र के गांव चंपतपुर चकला निवासी मलकीत सिंह, बंता सिंह व ठेकेदार सिंह में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट। ग्राम दोदराजपुर निवासी छोटेलाल की उसकी पत्नी के साथ हुई मारपीट और गांव धर्मूवाला निवासी राहुल व भगवत सिंह में हुई किसी बात को लेकर कहासुनी व मारपीट के आरोपी सभी 10 लोगों पर शांति भंग में कार्रवाई की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें