फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे तार में करंट आने से गेहूं की फसल जली

विज्ञापन
विज्ञापन
टूटे तार में करंट आने से गेहूं की फसल जली
विज्ञापन

मंडावर/ नहटौर। विद्युत निगम के कर्मचारियों की घोर लापरवाही से एक किसान की गेहूं की चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसान को फसल जलने से हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। किसान ने निगम कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने की बात कही है। वहीं नहटौर के गांव मुरशदपुर में विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण एक किसान के गेहूं व गन्ने के खेत में आग लग गई।
मोहल्ला काजीयान निवासी हारून के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। शनिवार सुबह हारून खेत में पहुंचा तो देखा कि उसके खेत में एचटी लाइन का एक तार टूटा पड़ा था। उस समय बिजली नहीं आ रही थी। तार टूटा होने की सूचना हारून ने विद्युत निगम के कर्मचारियों को दी, लेकिन निगम के कर्मचारियों ने बिना तार जोड़े ही करीब दस बजे बिजली आपूर्ति शुरू कर दी। खेत में पड़े तार में उच्च क्षमता का करंट दौड़ने से तैयार फसल में आग लग गई। आसपास मौजूद किसानों के कुछ कर पाने से पहले ही चार बीघा फसल जलकर राख हो गई। किसानों का कहना है कि हारून के शिकायत करने के बाद भी निगम कर्मचारियों ने तार नहीं जोड़ा और लाइन में करंट छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं नहटौर में गांव मुरशदपुर निवासी हरपाल सिंह के खेत के ऊपर से विद्युत लाइन गुजर रही है। बताया जाता है कि विद्युत तारों से निकली चिंगारी की वजह से दोपहर में गेहूं व ईख के खेत में आग लग गई, जिसमें चार बीघा गेहूं व दो बीघा गन्ने की फसल जल गई। किसानों का कहना है कि खेतों के ऊपर से निकल रही विद्युत लाइनों के तार जर्जर स्थिति में होने के कारण आए दिन तारों से चिंगारी निकलती रहती है, जिससे खेतों में आग लग जाती है। विद्युत निगम से कई बार जर्जर तारों को बदलने की मांग की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है। किसान ने आग लगने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दिलाने की मांग की है।

आग से बचाव को ये सावधानी बरतें किसान
-खेतों के ऊपर गुजर रही विद्युत लाइन को कसवाएं।
-विद्युत लाइन के नीचे फसल एकत्र न करें।
-खेत में बीड़ी, सिगरेट नहीं पिएं।
-जलती बीड़ी, सिगरेट खेत में न फेंकें।
-कूड़ी पर चिंगारी आदि न डालें।
-गेहूं के खेत के पास के खेतों में पानी का इंतजाम रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें