आधी अधूरी तैयारियों के साथ जिला महिला अस्पताल का शुभारंभ
बिजनौर। जिला महिला अस्पताल के नए भवन का शुभारंभ हो गया। आधी-अधूरी तैयारियों के साथ 100 बेड वाले नए अस्पताल को सीएमएस के सुपुर्द कर दिया गया। अस्पताल में फिलहाल बिजली व पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है।
शुक्रवार को नए भवन में जिला महिला अस्पताल को शिफ्ट कर दिया गया। इसका शुभारंभ सीएमओ शरद कुमार त्यागी एवं सीएमएस आभा वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। सीएमओ ने बताया कि शासन की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को बेहतर से बेहतर उपचार मिल सके। इसी को ध्यान में रखते हुए शासन ने केंद्र सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके अंतर्गत प्रदेश में बने नए अस्पतालों के भवनों का शुभारंभ किया गया। करीब चार साल पहले जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के पास महिला अस्पताल की नई बिल्डिंग बनवाई गई थी। राजकीय निर्माण निगम ने करीब एक करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया था। तब से लेकर अब तक इस बिल्डिंग में सिर्फ ओपीडी ही होती है। रजिस्ट्रेशन और डिस्पेंसरी भी वहां पर संचालित है। अस्पताल सूत्रों का कहना है कि अभी तक अस्पताल में बिजली और पानी आदि की पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं हैं।