फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं : कविता सिंह माध्रे

विज्ञापन
विज्ञापन
‘सरकारी योजनाओं को घर घर तक पहुंचाएं’
विज्ञापन

धामपुर। भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री कविता ने कहा कि लोकसभा चुनाव की जल्द घोषणा होने वाली है। इसलिए महिलाएं प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर गांवों में महिलाओं के बीच में जाए और भाजपा की योजनाएं बता उनसे पार्टी को मजबूती से सक्रिय करें। जिससे एक बार फिर से देश का पीएम नरेंद्र मोदी को बनाया जाए।
विज्ञापन

मंडप में आयोजित कार्यक्रम में महिला मोर्चे की सदस्यों की ओर से ब्लॉक स्तर पर ग्राम सभाओं में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशाओं बहुओं, स्वयं सेविकाओं की संयुक्त तौर पर संपूर्ण हुुए कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री ने कहा कि चुनाव में महिलाओं की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में हम सभी को एक होकर सरकार की योजनाओं के बारे में गांवों में जाकर महिलाओं से चर्चा करनी है। सरकार की ओर से देश भर में कमल शक्ति अभियान चल रहा है। इस अभियान से महिलाओं को जोड़ा जा रहा है। कविता माध्रे ने सरकार की ओर से चल रही कई योजनाओं की जानकारी दी। जिलाध्यक्ष पूनम गोयल ने अभियान को मूर्त रूप देने और सरकार की योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का भरोसा दिया। प्रदेश महामंत्री डॉ. रश्मि शर्मा रावल, क्षेत्र प्रभारी सुमन ढाका, जिला प्रभारी उषा बंसल ने महिलाओं को संकल्प दिलाया कि वह सरकार को योजनाओं को पूरे समर्पण भाव से घर घर में जाकर महिलाओं को अवगत कराने और पार्टी से जोड़ने का करेंगी। कार्यक्रम में रेनु गोयल, विनोद मलिक, नीता मित्तल, अनीता चौहान, प्रभा भटनागर, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मोनिका यादव, सुनीता, अनामिका जैन , रागिनी रस्तौगी, उमेश चौहान रहीं। संचालन जिला महामंत्री अनीता चौहान, रजनी कालरा ने किया। अध्यक्षता नगराध्यक्ष सुमन त्यागी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें