संविदा कर्मियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
बिजनौर । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की ओर से सीएमओ कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक कर्मचारी धरना जारी रखेंगे । कर्मचारी सीएमओ शरद कुमार त्यागी से मिले और ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में संविदा कर्मियों के समायोजन के लिए नवीन पद सृजन करने, समान कार्य समान वेतन शीघ्र लागू करने, विशिष्ट सेवा नीति बनाकर संविदा कर्मचारियों को सुरक्षा प्रदान करने, ठेकेदारी प्रथा समाप्त कराकर कर्मचारियों को ठेकेदारी प्रथा से मुक्ति दिलाने, आशा कार्यकर्ताओं को उचित मानदेय दिलाने आदि की मांग की। धरना देने वालों में नकुल कुमार, नितिन श्रीवास्तव, अरविंद कुमार, पंकज शर्मा, गौरव राजपूत, अजीम अहमद, देवराज सिंह, शाहवाज, अंकित चौधरी, प्रणब भारद्वाज, मोहम्मद राशिद विनीत चौधरी, दानिश खान, विश्वजीत सिंह, आलोक कुमार, बृजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।