फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे बच्चे के जन्म पर नहीं कराना होगा पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। दूसरे बच्चे के जन्म से पूर्व अब गर्भवती महिलाओं को दोबारा से पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कार्यक्रम के तहत अब शासन की पहल पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रजनन एवं शिश स्वास्थ्य (रिप्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ यानि आरसीएच) कार्यक्रम की शुरुआत की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत सभी महिलाओं और बच्चों का पंजीकरण मदर चाइल्ड ट्रैकिंग सिस्टम (एमसीटीएस) पोर्टल पर किया जाता था। मगर, अब इसकी जगह आरसीएच पोर्टल की शुरूआत की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत इस पोर्टल के माध्यम से महिला के गर्भवती होने पर उसके टीकाकरण से लेकर प्रसव तक की सारी सूचना विभाग को समय से उपलब्ध कराई जाएंगी। जिस महिला का इसमें रजिस्ट्रेशन हो गया है, दूसरी बार गर्भवती होने पर उसे अलग से रजिस्ट्रेशन कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। जबकि बच्चे के जन्म पर उसका पंजीकरण अलग से कराना होगा और उसका पंजीकरण नंबर मां के रजिस्ट्रेशन नंबर से जोड़ दिया जाएगा।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरसीएच रोहताश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने एमसीटीएस पोर्टल को बंद कर इसकी जगह आरसीएच पोर्टल जारी किया है। अब इसी पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं और बच्चे का हर बार पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके लिए शासनादेश प्राप्त हो गया है। पोर्टल खुलते ही रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें