फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री गुरु रामराय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
दौड़ में अमान व अम्मार की जोड़ी प्रथम
विज्ञापन

नजीबाबाद । श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ । इस दौरान विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया ।
प्रधानाचार्य वीसी मलासी के नेतृत्व में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चम्मच दौड़ में वंश शर्मा और अर्शी ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। गुब्बारा दौड़ में आकाश, आफरीन, इब्तिशा, केला दौड़ में जिब्रान, मदीहा, मुनाफ, मेंहदी प्रतियोगिता में अरशी, नंदनी और हिना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग की तीन टांग दौड़ प्रतियोगिता में अमान व अम्मार की जोड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शौर्य और सर्वर द्वितीय रहे। बालिका वर्ग की तीन टांग दौड़ में महजबी और अर्शी की जोड़ी ने प्रथम, एकता और काजल की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाजपा के नगर अध्यक्ष पंकज शर्मा और प्रधानाचार्य विनोद चंद्र मलासी ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें