कबड्डी प्रतियोगिता जीतकर आए छात्रों का स्वागत
नूरपुर। हिमाचल प्रदेश में आयोजित पांच दिवसीय सीबीएसई बोर्ड की राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में आर आर पब्लिक स्कूल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया हैं। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित कसौली इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई बोर्ड के द्वारा अंडर 19 राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ था। इसमें यूपी , हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, पंजाब, दिल्ली आदि कई प्रदेशों के सीबीएसई से संबद्ध स्कूलों ने इसमें प्रतिभाग किया था। अंडर 19 के बालक वर्ग के फाइनल में आर आर पब्लिक स्कूल की टीम ने एलबीएस पब्लिक स्कूल रोहतक की टीम के साथ खेलते हुए रनर अप के साथ रजत पदक पर कब्जा जमाया। इससे पहले क्वार्टर फाइनल में बलदेव पब्लिक स्कूल मथुरा को 25 पाइंट से शिकस्त दी। विद्यालय पहुँचने पर खिलाड़ियों प्रशांत यादव, हनी मालिक, आशुतोष, अभिषेक, लवी, श्रीकांत, हर्ष, विवेक, संगीत यादव आदि तथा टीम कोच कपिल चौधरी एवं संजीव डवास को प्रधानाचार्य प्रणय मनु गुप्ता, चेयरमैन डॉ मनुजेंद्र गुप्ता ने सम्मानित किया।