बिजनौर। चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी की हमशक्ल की महिला की आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले कुवैत में नौकरी कर रहे गुलफाम का वीजा निरस्त करने की तैयारी की जा रही है। इस मामले में पुलिस अफसर भारतीय दूतावास को गुलफाम का वीजा निरस्त करने को रिपोर्ट भेज रहे है। चांदपुर का रहने वाला गुलफाम कुवैत में नौकरी करता है। गुलफाम ने ही सबसे पहले यह आपत्तिजनक वीडियो वायरल की थी। पुलिस ने इस मामले में चांदपुर निवासी सुहेल व इरशाद व फैजान को दबोचा था। गुलफाम व सलमान के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। गुलफान व सलमान जिस ग्रुप से वीडियो डाली गई, उसके एडमिन है। पुलिस ने गुलफाम के वीजा निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी र्है। एसपी के मुताबिक गुलफाम का वीजा निरस्त करने के लिए भारतीय दूतावास को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
बिजनौर। भगीरथ सेवा समिति की बैठक में एक महिला की वीडियो वायरल कर चांदपुर विधायक कमलेश सैनी को बदनाम करने की कोशिश पर रोष जताया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उस पर रासुका लगाने की मांग की गई। मामले में चार दिन में न्यायोचित कार्रवाई न होने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी गई। जिलाध्यक्ष रविशंकर सैनी, गजेंद्र सैनी, अनिल सैनी, सुनील सैनी, मनोज सैनी, जितेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।