फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़कों की हालत खस्ताहाल देख भड़के डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों की हालत खस्ताहाल देख भड़के डीएम
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने कई सड़कों का निरीक्षण करते हुए सड़क की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की खस्ताहाल दशा को सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को डीएम अटल कुमार ने गन्ना विभाग द्वारा बनाए गए दो मार्गों पराग डेरी चक्कर रोड़ से नहर के पुल सालमाबाद तक झालू से गांगखेड़ी मार्ग का निरीक्षण किया। इसके अलावा मंडी परिषद की ओर से तैयार कराए गए चार मार्गों नसीरपुर से किशनपुर भोगन, तरकौला ताहरपुर से जसमोरा, गंज हल्दौर से मुकरपुर गदई तथा सुल्तानपुर से मिठन कुंवर प्रताप सिंह निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी मार्गों पर क्षति और कमियां पाए जाने पर भड़क उठे। डीएम ने अधिकारियों को इन सड़कों की हालत शीघ्रता से सुधारने के निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता सुनील सागर, जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह, मंडी परिषद के सहायक अभियंता राजीव शर्मा, गन्ना विभाग के अवर अभियंता राजेश सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें