फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव के विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। आजाद रोड स्थित जेएस हिंदू पीजी और इंटर कालेज के बाहर जलभराव को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल पानी की निकासी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिला सह संयोजक अमन सिंह के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता एकत्र होकर तहसील पहुंचे। यहां नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एसडीएम सुखवीर सिंह को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कि पालिका की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। स्कूल-कालेजों के आगे कई-कई फीट बारिश का पानी जमा है। इसकी वजह से छात्र-छात्राएं गंदे पानी से होकर निकले को मजबूर हैं। ज्यादातर छात्र-छात्राएं जलभराव की वजह से कालेज नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप लगाया कि पालिका द्वारा नालों की सफाई नहीं कराई गई । जिसकी वजह से जलभराव की समस्या बनी हुई है। छात्र नेताओं ने जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान रिंकू सैनी, प्रेम नारायण, रोहित कुमार, विपिन कुमार, हितेश, अंकित, शुभम, पंकज, सौरव, आकाश कलाल, सुमित सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें