अमरोहा। रजबपुर क्षेत्र के गांव खाता में शिक्षक समेत तीन घरों में हुई 18 लाख की चोरी का खुलासा नहीं होने से नाराज शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने एसपी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। रजबपुर पुलिस पर हिलाहवाली को आरोप लगाया। एसपी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल खुलासा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुरुवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले जनपद भर के मताम शिक्षक पुलिस ऑफिस पहुंचे। यहां रजबपुर पुलिस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। एसपी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि चोर शिक्षकों के घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। एक बाद एक घटना हो रही है, बावजूद इसके पुलिस घटनाओं का खुलासा नहीं कर पा रही है। एक सप्ताह पहले खाता गांव निवासी शिक्षक संजीव कुमार, पशु व्यापारी जितेंद्र सिंह और सीएल गुप्त कंपनी के तैनात कर्मचारी गजराज के घर साढ़े तीन लाख रूपयें की नकदी समेत 18 लाख रुपये का समान चोरी कर लिया गया था। लेकिन पुलिस आज तक हाथ हाथ है। पुलिस लचीली कार्यप्रणाली से शिक्षकों में भारी रोष है। इस दौरान जितेंद्र सिंह, गजराज सिंह, यशपाल सिंह, संजीव कुमार, पृथी सिंह, मुकेश कुमार मौजूद रहे।