फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफॉर्म वितरण में तेजी लाने को दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
यूनिफॉर्म वितरण में तेजी लाने को दिए निर्देश
विज्ञापन

बिजनौर। विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल के प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पठानी में खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित की। उन्होंने विकास क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापकों से यूनिफॉर्म वितरण में तेेजी लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जमालपुर पठानी में स्कूली बच्चों को यूनिफॉर्म वितरित करते हुए बीईओ अजय कुमार ने ब्लॉक के प्रधानाध्यापकों से कहा कि वह यूनिफॉर्म वितरण में तेजी लाएं। कक्षा सात व आठ के सभी बच्चों को पुस्तकें वितरित कर दें। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम के तहत जिन बच्चों का स्कूलों में नामांकन नहीं हुआ है। उनका शीघ्र ही नामांकन कर लिया जाए। मिड डे मील व्यवस्था में कोताही न बरती जाए। स्कूलों के शौचालयों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत हैं। जिन स्कूलों में शौचालय ठीक नहीं है उन्हें तुरंत ठीक कराया जाए। प्रधानाध्यापिका पूनम चौधरी ने बताया कि सभी बच्चों को एक-एक जोड़ी यूनिफॉर्म दी गई है। यूनिफॉर्म की 50 प्रतिशत धनराशि ही विद्यालय को प्राप्त हुई है। इस मौके पर वरिष्ठ एबीआरसी आदर्श कुमार गुप्ता, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष चमनो देवी सहित कई अभिभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें