फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनपुर। ग्रामीणों ने प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली करने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर जांच कराने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि ब्लाक गंगेश्वरी की ग्राम पंचायत काई मुस्तकम में कागजों पर काम हो रहे हैं। गांव के रास्तों में आज भी पानी भरा हुआ है। गंदा पानी भरा होने से जगह जगह कीचड़ फैली हुई है। जलभराव से निकलने में बहुत परेशानी हो रही है। शौचालय बनवाने की एवज में पांच से छह हजार रुपये लिए जा रहे हैं। बिना पैसे लिए किसी का कोई शौचालय नहीं बन रहा है। शिकायती पत्र देने वालों में प्रताप, बंटी, सुरेश, नीरज, हरिओम, भूरी, मुन्नी, मानसिंह, प्रकाश, महेश सिंह, मिश्रीलाल, तेजपाल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें