नौगांवा सादात। नगर पंचायत की टीम ने मंगलवार को नौगांवा सादात कस्बे में पालिथिन के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने ठेलों और दुकानों से साढ़े नौ किलो पालिथिन जब्त किए। नगर पंचायत के ईओ संदीप कुमार ने बताया कि हुसैनी चौक और मुख्य बाजार में अभियान चलाया गया। ये अभियान आगे भी चलेगा।