फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते पर निर्माण रूकवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल के सामने रास्ते पर निर्माण रुकवाया
विज्ञापन

मंडावर। गांव रतनपुर रियाय में प्राथमिक स्कूल के बाहर रास्ते पर एक गांव वाले ने निर्माण शुरू करा दिया। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया।
गांव के प्राथमिक विद्यालय को जंगल की ओर से एक रास्ता आता है। रविवार को गांव के मनोज कुमार ने मजदूर बुलाए और रास्ते में नींव खुदवाकर दीवार का निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसका पता सहायक अध्यापक पंकज विश्नोई को चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सूचना पर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया। मनोज कुमार का कहना है कि रास्ते वाली जमीन उनकी निजी है। वह इस बारे में कोर्ट से भी केस जीत चुके हैं। फिर भी उन्हें अपनी जमीन पर निर्माण कराने से रोका जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेखपालों पर हुई कार्रवाई वापस लेने की मांग
बिजनौर। अटेवा पेंशन बचाओ मंच की इंदिरा पार्क में हुई बैठक में संगठन महामंत्री चंद्रहास सिंह ने कहा कि लेखपालों द्वारा वेतन ग्रेड बनाने सहित अनेक मांगों को लेकर प्रदेश भर में प्रदर्शन किया जा रहा है। कहा कि शासन ने दमनकारी नीति को अपनाते हुए हाथरस व कानपुर में लेखपाल संघ के पदाधिकारियों को निलंबित किया है। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। सरकार से इस कार्रवाई को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान डॉ. भूपेंद्र कुमार, सहदेव सारथी, जयदेव मलिक, रूपेश चौधरी, मोहम्मद हारून, गर्वित चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें