हल्दौर। गांव पैजनियां के बिजलीघर पर भाकियू ने विद्युत आपूर्ति सुचारु रूप से चालू कराने व फुंका दस एमबीए का ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। धरने पर बैठ गए। आक्रोशित किसानों ने मौके पर संविदाकर्मी एसएचओ व लाइनमैनों को बंधक बनाकर घंटों अपने बीच बैठाए रखा। बाद में किसानों की विभागीय उच्च अधिकारियों से फोन पर शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन मिलने पर संविदाकर्मियों को बंधक मुक्त कर धरना समाप्त कर दिया।
दो दिन पूर्व पैजनियां बिजलीघर में रखे दस-दस एमबीए के ट्रांसफार्मरों शार्ट सर्किट से भीषण लगने से क्षेत्र के करीब पचास गांवों की बिजली गुल हो गई। आपूर्ति ठप होने से क्षेत्र के किसान परेशान हो उठे। इससे खफा होकर भारतीय किसान यूनियन के हल्दौर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार की अगुवाई में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे पैजनियां बिजलीघर पर अनेक किसान एकत्र हो गए। किसानों ने सुचारु रूप से विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया। आक्रोशित कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और मौके पर मौजूद एसएचओ अनुज कुमार व लाइनमैन कुलवीर सिंह, आदि को बंधक बनाकर अपने बीच बैठा लिया। घंटों तक उठने नहीं दिया। बाद में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने पैजनियां बिजलीघर की समस्याओं को लेकर विभागीय आला अफसरों से फोन पर वार्ता की । उक्त बिजलीघर की समस्या शीघ्र न होने पर नौ जुलाई को जिला मुख्यालय पर यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। किसान विभागीय अधिकारियों द्वारा फोन पर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चालू कराने का आश्वासन पाकर शांत हो गए । संविदाकर्मचारियों को बंधक मुक्त कर दिया और धरना समाप्त कर चले गए। धरने की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह व संचालन इकबाल मलिकव् ने किया। धरने में विनोद कुमार, कुलवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, लोकेंद्र कुमार, भूपेंद्र कुमार, शोवीर सिंह, रावेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार आदि किसान मौजूद रहे।
किसानों ने बिजलीघर पर किया हंगामा
गजरौलाशिव। झलरा फीडर से जुड़े किसानों ने फसलों की सिंचाई के लिए दस घंटे की बिजली आपूर्ति को कम बताते हुए बिजलीघर पर हंगामा किया।
झलरा फीडर से क्षेत्र के कई गांवों के किसानों के नलकूपों को बिजली आपूर्ति होती है। इस फीडर पर नलकूपों के लिए अलग से लाइन बिछाई गई है। किसानों के नलकूपों को दो शिफ्ट में दस घंटे बिजली दी जा रही है। शनिवार को किसानों ने बिजलीघर पर जाकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि दस घंटे बिजली से फसलों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। फसलें सूख रही हैं। किसानों ने बिजली आपूर्ति 16 घंटे करने की मांग की। जेई जाहिद इकबाल ने किसानों को बताया कि किसानों के अलग से फीडर बनाकर नलकूपों को दस घंटे बिजली दी जा रही है। शासन ने भी नलकूपों को दस घंटे बिजली के आदेश दिए हैं। जेई के समझाने पर किसान घरों को लौटे।