सड़क हादसों में तीन महिला सहित चार घायल
कोतवाली देहात। क्षेत्र में दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन महिला समेत चार लोग घायल हो गए ।चारों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया ।
कोतवाली धामपुर क्षेत्र के गांव आल्लूपूरा निवासी उमा 18 वर्ष , उजाला 22 वर्ष व कपिल आदि कार से बिजनौर से अपने घर जा रहे थे। शनिवार देर रात जैसे ही वह कोतवाली बिजनौर मार्ग पर गांव बरुकी के पास पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी कार में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें दूसरी गाड़ी में सवार कोतवाली चांदपुर क्षेत्र के गांव नाईपुरा निवासी आसाराम 65 वर्ष घायल हो गए। दोनों गाड़ियों में सवार सभी घायलों को एंबुलेंस 108 से जिला अस्पताल बिजनौर में भर्ती कराया गया ।
थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जीवनपुर निवासी रीना 27 वर्ष अपने पति विकास के साथ बाइक से नजीबाबाद साइड से आ रहे थे। जैसे ही नेशनल हाइवे पर स्थित गांव दौलताबाद के पास पहुंचे तो उनकी बाइक और एक कार ने टक्कर हो गई। इससे बाइक में पीछे बैठी रीना सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोतवाली लाया गया । यहां से उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए जिला अस्पताल बिजनौर रेफर कर दिया गया।