फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को तीन लाख छह हजार 226 मतदाता वोट डालेंगे। इनमें एक लाख 41 हजार 924 महिला व एक लाख 64 हजार 292 पुरुष मतदाता हैं। रविवार को वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर से मतदान कराने के लिए 351 पोलिंग पार्टी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दी गई हैं। पुलिस बल भी रवाना हो गया है। चुनाव के अंतिम समय में सपा व भाजपा के प्रत्याशी ने वोटरों को अपने पाले मेें लाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है।
विज्ञापन

सोमवार को चुनाव मैदान में डटे प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतदान की सारी तैयारी पूरी हो गई है। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने वर्धमान डिग्री कॉलेज बिजनौर से रविवार सुबह सात बजे से 351 पोलिंग पार्टी को रवाना किया। एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी के अलावा मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व दो मतदान अधिकारी तृतीय है। वर्धमान कॉलेज में इस दौरान मेला सा लगा रहा। पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस पार्टी भी यहां से ही रवाना हुई। पोलिंग पार्टी रवाना होने का काम चलता रहा। वाहनों से पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य के लिए रवाना होती रही। मतदान के लिए 211 मतदान केंद्र व 351 बूथ बनाए गए हैं। 2017 के चुनाव में 67.28 प्रतिशत मतदान हुआ था। सपा व भाजपा के नेता चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने की कोशिश में जुटे हैं। तपती गर्मी के साथ रमजान में वोटरों को कैसे घर से निकाला जाए। इसकी योजना बनाने में जुटे हैं। उधर चुनाव में अंतिम समय में सपा प्रत्याशी नईमुलहसन व भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह ने पूरी ताकत झोंक दी हैं। ये घर - घर वोटरों को रिझाने के लिए जा रहे हैं। वोटरों को अपने पाले में लाने के लिए मारामारी मची है। दोनों दलों के नेताओं ने दलितों के इलाके में डेरा उाल रखा है। दलितो को अपने पाले में लाने के लिए सबसे ज्यादा जोड़तोड़ चल रही है। हर तरह का दांव खेला जा रहा हैं। दोनों दलों के प्रत्याशी एक दूसरे पर नजर रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें