फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगमकर्मियों ने कार्यालय पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति की जनपदीय शाखा ने प्रांतीय आह्वान पर छठा वेतन आयोग का लाभ दिलाने सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

बुधवार को समिति के बैनर तले जल निगम जल संस्थान मजदूर यूनियन आदि संगठनों के निगम कर्मी अधिशासी अभियंता निर्माण खंड के लडापुरा स्थित कार्यालय पर एकत्रित हुए और सभा की। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश वन निगम में कार्यरत करीब 24 हजार अधिकारी और कर्मचारी कड़ी मेहनत कर प्रदेश की 22 करोड़ जनता को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करा रहे हैं। इसके बावजूद सरकार उनकी ओर खास ध्यान नहीं दे रही है। साथ ही पूर्व में निगम की सेवा कर चुके निगम कर्मियों को भी सरकार अनदेखा कर रही है। इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों पर सरकार द्वारा विचार नहीं किया गया तो वे प्रतिदिन सुबह 11 बजे से लेकर शाम पांच बजे तक धरने पर बैठेंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में दर्शन लाल, नरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, दयाराम सिंह, प्रवेश कुमार, अमीर हैदर जैदी, राजवीर सिंह, सरल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें