फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने की खास बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। यातायात सुरक्षा सप्ताह और शब-ए-बारात त्योहार के संबंध में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्चों को अच्छे संस्कार देने तथा त्योहारों पर गंगा जमुनी संस्कृति बरकरार रखने की सलाह दी।
विज्ञापन

थाना परिसर में सीओ अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को श्रेष्ठ संस्कार देने, यातायात नियमों का स्वयं और बच्चों से पालन कराने, दुपहिया वाहन संचालन में हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करने तथा पेयजल का सदुपयोग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों में प्रशासन द्वारा अब जनहानि रोकने के लिए सख्त कदम उठाया जाएगा। सीओ ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में स्वअनुशासन अपनाने, वाहन संचालकों से सार्वजनिक स्थानों से तत्काल वाहनों का संचालन बंद करने, यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने नियम का उल्लंघन होने पर किसी को भी न बख्शे जाने की चेतावनी दी।
थाना प्रभारी ने दो टूक कहा कि अतिक्रमण और यातायात नियम उल्लंघन के मामले में प्रशासन किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगा। कसीम अहमद के संचालन में आयोजित बैठक में पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, कपिल सराफ, राजन टंडन गोल्डी, बिंदू सराफ, विजय वर्मा, नकुल अग्रवाल, नवनीत चतुर्वेदी, विनोद परमार, इरफान अंसारी, शम्सुद्दीन नौमानी, हेमराज सिंह, अब्दुल गफ्फार, मलखान सिंह, लियाकत अली, याकूब अंसारी सहित अनेक वक्ताओं ने जाम, पेयजल समस्या सहित कई मुद्दों को उठाया। बैठक में ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, महबूब आलम, सलाउद्दीन सैफी, कलवा शेख मंसूरी, अमीर हसन, निर्देश देवी, उदय चौधरी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें