फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्यर्मियों के लिए मुसीबत बनी बायोमैट्रिक अटेंडेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला अस्पताल में लगी बायोमैट्रिक मशीनें स्वास्थ्यकर्मियों के लिए मुसीबत बन गई है। यहां दो मशीनें लगवाई गई हैं। पहले हाजिरी लगाने के लिए चिकित्सकों और अन्य स्टाफ में होड़ रहती है। एक हाजिरी लगाने में मशीन करीब दस मिनट का समय लेती है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में विभिन्न चिकित्सकों, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों समेत करीब 80 लोगों का स्टाफ है। अटेंडेंस के लिए जिला अस्पताल में दो बायोमैट्रिक मशीनें लगाई गई थीं। सहूलियत और उपस्थिति में खेल करने वालों पर नकेल कसने के लिए शासन द्वारा इन एटेडेंस मशीनों को लगवाया गया था। चिकित्सकों के अनुसार इन मशीनों पर एक कर्मचारी को अपनी हाजिरी दर्ज कराने में करीब दस मिनट का समय लगता है। औसतन यदि एक मशीन पर 40 कर्मचारी लगें और दस बजे उपस्थित हुए तो सभी कर्मचारियों की हाजिरी दस-दस मिनट लेट होने पर कर्मचारी का नंबर करीब चालीस मिनट बाद आएगा। सीएमएस राकेश दूबे ने बताया बायामैट्रिक मशीन पर अटेंडेंस के लिए सभी को पहले अपना आधार नंबर अपडेट करना होता है। इस प्रक्रिया में थोड़ा समय लगता है। धीरे-धीरे सभी कर्मचारियों की ये प्रेक्टिस में आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें