फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्तियों की सुरक्षा के लिए गठित समितियों की एसडीएम, सीओ ने ली बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद । डॉ. भीम राव रामजी आंबेडकर और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा समिति गठित की हैं। एसडीएम और सीओ ने थाने की ओर से बुलाई गई बैठक में सुरक्षा समिति सदस्यों को मूर्ति की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और शरारती तत्वों की गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को कहा।
विज्ञापन

महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित वाले गांव में मूर्ति सुरक्षा के लिए गठित समितियों के प्रतिनिधि और ग्रामीण जन प्रतिनिधियों की थाना नजीबाबाद में बैठक बुलाई गई। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा के निर्देशन में आयोजित बैठक में एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह और सीओ बृजराज सिंह ने सुरक्षा के लिए गठित समितियों की समीक्षा की। प्रशासन अधिकारियों ने सुरक्षा समितियों सदस्यों और ग्रामीण जन प्रतिनिधियों से मूर्तियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने, मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले शरारती तत्वों पर निगाह रखने तथा ऐसे तत्वों को चिन्हित कर पुलिस प्रशासन को अवगत कराने को कहा।
थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह धामा ने कहा कि यदि मूर्तियों को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचता है तो ऐसे तत्वों से सख्ती से निपटा जाएगा। बैठक में ग्रामीण जन प्रतिनिधियों की ओर से बिजौरी प्रधान हरप्रीत सिंह संधु, जिला पंचायत सदस्य धारा सिंह, रणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, नरेश कुमार, संतराम, जागन सिंह, बृजपाल सिंह, गंगाराम, रामचंद्र सिंह, हरिशचंद, बाबूराम सहित अनेक ग्रामीण जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें