फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी इस्कॉन कलाकारों ने पेश किए रसभीने भजन

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। अमेरिकी इस्कॉन कलाकारों ने रसभीने भजनों के गायन से हर किसी को भावविभोर किया।
विज्ञापन

हिंदू नवसंवत्सर के शुुुभागमन के उपलक्ष्य में मालन नदी तट पर स्थित एक बैंकट हॉल में शनिवार रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया था। अमेरिकी इस्कॉन कलाकार गौरामणि देवी दासी ने कण-कण में राधा रानी..., वृंदावन की महारनी... सहित कई रसभीने भजनों का गायन किया, तो वातावरण श्रद्धालुओं की तालियों से गूंज उठा। भजन कलाकारों ने भजनों के माध्यम से राधा-कृष्ण की बाल लीलाओं को भी प्रदर्शित किया। प्यारे-प्यारे..., ऐसी कृपा करो श्री राधे... भजनों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

भगवान श्रीकृष्ण के अवतरण, उनकी जीवन यात्रा और जीवों के कल्याण से जुड़े प्रसंग सुनाते हुए इस्कॉन कलाकारों ने कई पौराणिक लीलाओं का महत्व बताया। इसके अलावा उन्होंने हरि मंत्र जगन्नाथ अष्टक्रम आदि से श्रद्धालुओं को देररात तक रिझाए रखा। भजन संध्या के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। भजन संध्या में आशीष बंसल, रूचिर अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, रूपेश, निशा अग्रवाल, राधिका, बिंदू, नीरू आदि श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें