फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ विरोध जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट (बिजनौर)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ ने सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा में कार्य किया। मंगलवार को आरयूएम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षणोत्तर कर्मचारी संघ ने प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाते हुए काली पट्टी बांधकर बोर्ड परीक्षा में कार्य किया।
विज्ञापन

इस दौरान अबरार अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व कर्मचारियों से उन की मांगों को पूरा करने का भरोसा दिलाया था, लेकिन सरकार ने कर्मचारियों की चल रही मांग लंबित योग्यताधारी शिक्षणोत्तर कर्मचारियों की शिक्षक पद पर पदोन्नति, 300 दिन के अर्जित अवकाश का नकदीकरण, 2005 के बाद से नियुक्त कर्मचारियों को पुरानी पेंशन सुविधा देने, चतुर्थ क्षेत्री कर्मचारियों की नियुक्ति पर लगी रोक हटाने, शिक्षणोत्तर कर्मचारियों को प्रबंध समिति में भागीदारी देने सहित कई मांगों को लेकर मांग पत्र शिक्षा निदेशक को दिया था। शिक्षणोत्तर कर्मचारियों में आक्रोश है। उन्होंने सभी शिक्षणोत्तर कर्मचारियों से एकजुट होकर संगठन हित में कार्य करने का आह्वान किया। चेताया कि यदि सरकार ने मांगें पूरी नहीं की तो संगठन प्रदेश सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा। विरोध में तालिब हुसैन, इरशाद अहमद, सुशील कुमार, मो. हनीफ, अबरार अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें