फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुहेल ने लालची आदमी व मुकेश ने आधा राजकुमार पर सुनाई कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से लखनऊ में आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में शिक्षक सुहेल अख्तर बेग व शिक्षक मुकेश कुमार ने कहानी सुनाई। बच्चों के बीच कहानी सुना कर शिक्षक खुश हैं। प्रदेश स्तर पर आयोजित कहानी प्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता के सभी चक्र पूरे होने के बाद घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर चल रही कहानी सुनाओ प्रतियोगिता के लिए जिले से ब्लॉक हल्दौर के प्राथमिक विद्यालय मुबारकपुर तालन के प्रधानाध्यापक सुहेल अख्तर बेग व ब्लॉक जलीलपुर के प्राथमिक विद्यालय चमनपुरा के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार का चयन किया गया था। शुक्रवार को दोनों शिक्षकों ने लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय 35 वी वाहिनी पीएसी में प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। शिक्षक सुहेल अख्तर बेग के मुताबिक उन्होंने लालची आदमी विषय पर कहानी सुनाई। कहानी बच्चों के बीच सुनाई गई। लालच करने से होने वाले नुकसान पर फोकस किया गया था। साथ ही दूसरे शिक्षक मुकेश कुमार ने कहानी आधा राजकुमार विषय पर सुनाई। प्रतियोगिता के दौरान डिप्टी डायरेक्टर एस सी आरटी अजय सिंह मौजूद रहे। मुरादाबाद मंडल से जनपद बिजनौर, रामपुर व अमरोहा के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता पांच दिन तक चलेगी। प्रत्येक दिन 15 जिलो के शिक्षकों को प्रतिभाग करना है। उसके बाद ही प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया जाएगा। शिक्षक सुहेल अख्तर बेग व शिक्षक मुकेश कुमार राज्य पर आयोजित कहानी सुनाओ प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें