फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए रूट डायर्वजन व्यवस्था लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के कई मार्गों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है। आज से रूट डायवर्जन शुरू हो जाएगा। 14 फरवरी की रात तक येे रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

एसपी प्रभाकर चौधरी के मुताबिक रूट डायवर्जन के दौरान हरिद्वार से बिजनौर आने वाले वाहनों को मंडावली से नांगल, चंदक, मंडावर होकर निकाला जाएगा। कोई वाहन अगर बिजनौर आना चाहता है तो उसे जजी चौराहे से बिजनौर में प्रवेश कराया जाएगा।
मीरापुर जाने वाले वाहनों को चक्कर रोड से निकाला जाएगा। हरिद्वार से जसपुर व मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को चिड़ियापुर नहर की पटरी से समीपुर नहर की पुलिया से होते हुए बुंदकी रोड से नगीना, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ व रेहड़ के रास्ते से जसपुर के लिए निकाला जाएगा। धामपुर सेे स्योहारा होते हुए वाहन मुरादाबाद जाएंगे। बिजनौर से मुरादाबाद जाने वाले वाहन हल्दौर से नुरपूर होकर ही जाएंगेे। बिजनौर से गजरौला जाने वाले वाहन गंज छाछरी मोड़ होकर हीमपुर से चांदपुर होकर ही जाएंगे। बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले वाहन किरतपुर से नजीबाबाद होकर मंडावली से जाएंगे। इस मार्ग पर यदि कांवड़ियों का अत्यधिक आगमन रहा तो इस मार्ग से जाने वाले सभी वाहनों को जजी चौराहे से मंडावर, चंदक, नांगल के रास्ते से हरिद्वार की ओर निकाला जाएगा। नगीना, धामपुर, कोतवाली देहात से हरिद्वार जानेवाले वाहन नगीना से कोतवाली देहात होकर अकबराबाद, किरतपुर होकर, मंडावर, नांगल, मंडावली होकर हरिद्वार जाएंगे।
विज्ञापन

बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड पर मीरापुर से आने वाले वाहन सिविल लाइन चौकी, नेता सुभाष चंद बोस तिराहे के रास्ते रोडवेज बस स्टैंड लाया जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड से मीरापुर जाने वाले वाहनों को भी इस रास्ते से ही निकाला जाएगा।

कांवड़ मार्ग पर भारी वाहन रहेंगे बंद
रूट डायवर्जन के दौरान सुबह चार से रात 12 बजे तक कांवड़ यात्रा मार्ग पर भारी वाहन पूरी तरह बंद रहेंगे। केवल सवारी वाहन सड़को पर दौड़ेंगेेेे। रूट डायवर्जन को आवश्यकतानुसार परिवर्तित भी किया जा सकता है। डायवर्जन बिंदुओं पर यथासंभव मार्ग निर्धारक संकेतक लगेंगे। बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड ,बैराज मार्ग पर पैट्रोल पंप के पास, जजी चौराहा, मंडावर मार्ग पर चक्कर रोड चौराहे सेंट मेरी चौराहा, जानी का चौराहा, रामलीला मैदान, चांदपुर की चुंगी पुलिस मौजूद रहेगी। कई थानों की पुलिस को वायरलेस हैंडसेट के साथ ड्यूटी पर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें