फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत पर काम कर रहे युवक की विद्युत के करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़ (बिजनौर)। गांव फतेहपुर धारा में खेत पर पानी देने गए एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों ने विद्युत निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

बलकार सिंह ने बताया कि उसका छोटा भाई सर्वजीत सिंह 40 वर्ष नौकरी के लिए दुबई में काम कर रहा था। वह एक माह पहले छुट्टी पर घर आया था। उसकी पत्नि मायके पानीपत गई हुई थी। सर्वजीत रविवार को सवेरे अपने घर के पास ही खेत पर पानी देने के लिए गया था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो परिजनों ने खेत पर जाकर देखा तो बिजली का तार टूटा पड़ा है और पास में ही सर्वजीत का मृत शव पड़ा है। आशंका जताई जा रही है कि टूटे तार के करंट की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को भी दी। परिजनों ने विद्युत निगम के एसई से जांच कर आरोपी जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक के परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। उधर जेई चेतराम सिंह का कहना है कि विद्युत तार मृतक के ट्यूबवेल कनेक्शन है। इसमें निगम की कोई लापरवाही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें