फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सडक हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसों में तीन बाइक सवार घायल
विज्ञापन

नगीना। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर किया गया। गंभीर रूप से घायल एक बाइक सवार को मेरठ भेजा गया है।
बृहस्पतिवार शाम गांव भूरापुर निवासी सतेंद्र सिंह (18) अपने रिश्तेदार मुकेश (27) निवासी धामपुर के गांव शेख हथाई के साथ अपने गांव जा रहा था। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास सड़क किनारे खड़ी बोरिंग मशीन की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। नगीना पुलिस ने दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। घायल सतेंद्र को परिजन मेरठ ले गए, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शुक्रवार को गांव डेलपुरा निवासी नरदेव (26) अपने बहनोई बिजनौर शहर कोतवाली के गांव हमीदपुर निवासी सुधीर कुमार के साथ नगीना रेलवे स्टेशन के पास एक रेस्टोरेंट से जैसे ही घर जाने के लिए मुड़ा तो धामपुर की ओर से आ रहे एक टैंकर की चपेट में आकर घायल हो गया। चौराहे पर मौजूद पुलिस ने टैंकर को कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। तीनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें