फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब चिकित्सकों को जिले के ग्रेड के अनुसार मिलेगा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों को जिले के ग्रेड के अनुसार मिलेगा मानदेय
विज्ञापन

बिजनौर।
प्रदेश के संविदा चिकित्सकों को अब सिटी ग्रेड के अनुसार मानदेय दिया जाएगा। जो चिकित्सक पिछड़े जिलों में कार्य करेगा उसका मानदेय महानगर के चिकित्सक के ज्यादा दिया जाएगा। शासन ने इसके लिए शासनादेश जारी किया है।
चिकित्सक डिग्री लेने के पिछड़े क्षेत्रों की जगह महानगरों में काम करना पसंद करते हैं, इससे पिछड़े क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होती हैं। इसके कारण पिछड़े क्षेत्रों के मरीज बीमार होने पर महानगरों का रुख करते हैं। इसलिए शासन ने संविदा चिकित्सकों को पिछड़े जिलों में कार्य करने पर महानगरों के अपेक्षा अधिक मानदेय देने का फैसला लिया है। सूबे में हाल ही में करीब 114 संविदा चिकित्सकों को तैनात किया गया है। शासनादेश के अनुसार ए ग्रेड सिटी में एमबीबीएस डिग्री धारक को 50 हजार, बी ग्रेड में 55 हजार, सी ग्रेड में 60 हजार और डी ग्रेड में 64 और विशेषज्ञ चिकित्सक के ए ग्रेड में 80 हजार, बी ग्रेड में 90 हजार, सी ग्रेड में एक लाख और डी ग्रेड में एक लाख दस हजार का मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेड के अनुसार जिले
ए ग्रेड वाले जिलों में लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, बरेली, मुरादाबाद, आगरा, इलाहाबाद, गौतमबुद्धनगर, गोरखपुर, सीतापुर। बी ग्रेड मेें सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मथुरा, बागपत, हापुड़, रामपुर, बस्ती, जौनपुर, सुल्तानपुर, कानपुर देहात, देवरिया, हाथरस। सी ग्रेड जिलों में शामली, अमेठी, एटा, बदायूं, कन्नौज, जालौन, बांदा, भदौही, संतकबीरनगर। डी ग्रेड में हमीरपुर, महोबा, चित्रकूट, ललितपुर, बलरामपुर, महाराजगंज, कुशीनगर आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें