फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची में मिले डिप्थीरिया के लक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)। एक सात वर्षीय बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण मिले है। अब तक जिले में 14 बच्चों में डिप्थीरिया के लक्षण मिल चुके हैं। इनमें से एक बच्चे की मौत भी हो गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात के गांव हरियावाला निवासी दिलशाद की सात वर्षीय बच्ची अलशफा को करीब एक सप्ताह पहले बुखार आया था। इस दौरान उसके गले में भी कुछ दिक्कत होने लगी। बच्ची को क्षेत्र के ही एक निजी चिकित्सक से इलाज चल रहा था, लेकिन हालत बिगड़ने पर बच्चों को सरकारी अस्पताल ले गए। परिजनों ने शनिवार को बच्ची को जिला अस्पताल के वरिष्ठ बाल रोग चिकित्सक केके सिंह को दिखाया। केके सिंह के मुताबिक बच्ची में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। उन्होंने बच्ची को महर्षि वाल्मीकि संक्रामक रोग अस्पताल दिल्ली रेफर किया है। केके सिंह ने बताया कि बच्चों को काफी दिनों से बुखार है और अब उसको खाने में भी दिक्कत हो रही है।
जहरीला पदार्थ खाया
बिजनौर (ब्यूरो)। कोतवाली देहात के गांव सलीमपुर गधेली निवासी मुशर्रफ पुत्र मोहम्मद अख्तर ने शुक्रवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने आनन-फानन मेें युवक को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां से उसको मेरठ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें