फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों ने किया अस्पताल का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था और मरीजों के उपचार आदि का जायजा लिया।
विज्ञापन

भाजपा के नगर अध्यक्ष ओमपाल सैनी, डॉ. भूपेश चौहान, पूर्व नगराध्यक्ष शिव शंकर सक्सेना आदि ने सीएससी का निरीक्षण कर वहाँ भर्ती मरीजों से हो रहे उनके उपचार में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली । अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी तथा वार्ड ब्वाय के नहीं मिलने पर सीएचसी प्रभारी डॉ. नवीन कुमार के समक्ष नाराजगी जताई। सीएचसी प्रभारी ने भाजपा नेताओं को भरोसा दिलाया कि अस्पताल में जो भी कमी है ,उसमें शीघ्र सुधार किया जाएगा। भाजपा नेताओं का आरोप है कि अस्पताल के परिसर में तमाम अनाधिकृत वाहन भी खड़े मिले। उनका कहना है कि निरीक्षण के दौरान सीएचसी में जो भी कमी मिली है ,उसकी लिखित शिकायत सीएमओ व पार्टी नेताओं से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें