फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती से गर्मी में उबले शहरवासी, लखनऊ कंट्रोल ने कराई रोस्टिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ कंट्रोल से रोस्टिंग, जिले में आफत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
बिजली आपूर्ति सुधरने की बजाय बिगड़ती जा रही है। मुरादाबाद तो कभी लखनऊ कंट्रोल से इमरजेंसी रोस्टिंग कराई जा रही है। आज दोपहर दो घंटे की कटौती की गई, लेकिन सप्लाई बहाली में चार घंटे लग गए। चार घंटे आपूर्ति ठप रहने से लोग गर्मी में उबल गए। माथे से पसीना टपकने लगा। हर किसी का हाल बेहाल दिखा। आपूर्ति सुचारू होने पर शहरवासियों के चेहरे खिले। उनकी जुबां पर बिना बिजली बीते समय की चर्चा रही। अफसरों को कोसने के सिवाय उनके पास कुछ नहीं रहा।
विज्ञापन

चाहें मुख्यमंत्री का आदेश हो या फिर पावर कारपोरेशन चेयरमैन का। बिजली अफसरों की हरकत के सामने सभी बौने साबित हो रहे हैं। 24 घंटे की बजाय शहर को 18 घंटे की सप्लाई मिल रही है। ग्रामीणों को 18 की बजाय 12 घंटे निर्बाध आपूर्ति हो रही है। इस वक्त में भी ट्रिपिंग की समस्या बनी रहती है जो कोढ़ में खाज का काम करती है। शुक्रवार की दोपहर हद हो गई। लखनऊ कंट्रोल ने एक से तीन बजे तक इमरजेंसी बताकर रोस्टिंग करा दी। इससे शहरवासी बेचैन हो गए। जैसे तैसे उन्होंने भीषण गर्मी के दो घंटे गुजारे और फिर आपूर्ति बहाली का इंतजार किया। धीरे-धीरे तीन घंटे बीत गए। बाद में चौथा घंटा भी पूरा हो गया। सप्लाई नहीं मिलने की वजह से नागरिकों के चेहरे की रंगत उड़ने लगी। हर कोई परेशान नजर आया। शाम पांच बजे बिजली आपूर्ति चालू होने के बाद ही शहरियों की बेचैैनी दूर हुई, लेकिन उनकी जुबां पर अधिकारियों के प्रति गुस्सा रहा।
विज्ञापन



स्थानीय स्तर पर बिल्कुल कटौती नहीं होती है। लखनऊ कंट्रोल ने आज फिर दो घंटे की रोस्टिंग कराई। उसके निर्देश पर ही सप्लाई को बहाल किया गया।
सुरेश कुमार वर्मा, अवर अभियंता टाउन चार फीडर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें