फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मादा गुलदार के साथ दीखे दो शावक

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत में मादा गुलदार के साथ दो शावक देखे
विज्ञापन

बढ़ापुर/ रायपुर सादात। रायपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र के निकट गन्ने के एक खेत में दो शावकों के साथ मादा गुलदार को देखे जाने की सूचना पर बढ़ापुर रेंज के वनकर्मियों ने नगीना देहात पुलिस के साथ खेतों में कांबिंग की। बढ़ापुर वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली ने ग्रामीणों को खेतों पर अकेले नहीं जाने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन

रविवार को बढ़ापुर वन रेंज कार्यालय को रायपुर सादात क्षेत्र में विद्युत उपकेंद्र रायपुर के पास रामपाल, हरदयाल के गन्ने के खेत मे एक मादा गुलदार के अपने दो शावकों के साथ देखे जाने की सूचना मिली। वन क्षेत्राधिकारी इरफान अली वनकर्मियों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना पर नगीना देहात पुलिस भी वहां पहुंची। वन विभाग, पुलिस ने मिलकर मादा गुलदार और उसके शावकों की तलाश में खेतों में कांबिंग की पर सफलता नहीं मिली। इरफान अली ने बताया कि मादा गुलदार का कहीं पता नहीं चला। रेंज से वन दरोगा मदन सिंह मेवाड़ और मोहित कुमार, वन रक्षक अमित बड़ोला और प्रकाश को मादा गुलदार व उसके शावकों की तलाश में लगाया गया है। उनका कहना है कि मादा गुलदार अपने बच्चों के साथ होने पर आक्रामक हो जाती है। उन्होंने ग्रामीणों से सावधानी बरतने और अकेले खेतों में न जाने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें