फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में उझारी व नौगावां सादात को मिला ब्लाक का दर्जा, नोटिफिकेशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
छह न्याय पंचायतों के 70 ग्राम पंचायतों का ब्लाक बना नौगावां सादात
विज्ञापन

पांच न्याय पंचायतों के 63 ग्राम पंचायतों का विकास खंड बना उझारी

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
उझारी व नौगावां सादात के रूप में दो नए ब्लाक जिले को मिल गए हैं। दोनों की अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अब जिले में छह से बढ़कर आठ ब्लाक हो गए हैं। नौगावां सादात छह न्याय पंचायतों की 70 ग्राम पंचायतों का ब्लाक बना है, जबकि उझारी में पांच न्याय पंचायतें शामिल की गई हैं। यह 63 ग्राम पंचायतों का विकास खंड गठित हुआ है। दोनों ब्लाकों पर अतिरिक्त बीडीओ की तैनाती कर दी गई है। बड़ी खामोशी के साथ दोनों ब्लाकों के गठन की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
समाजवादी पार्टी की सरकार में जनपद में नौगावां सादात नई तहसील बनाई गई थी, जिसके निर्माण स्थल को लेकर पार्टी नेता आमने-सामने आ गए थे। पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने नौगावां सादात को ब्लाक बनाने की पैरवी की थी तो पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने उझारी कस्बे को ब्लाक बनाने की मांग रखी थी। हालांकि पूर्व विधायक सरकार का कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी से अलग हो गए थे, लेकिन उनकी पैरवी काम कर गई थी। सरकार ने प्रशासनिक अधिकारियों के प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगा दी थी। अब दोनों ब्लाक की अधिसूचना जारी हो चुकी है। नौगावां सादात ब्लाक की कमान अतिरिक्त बीडीओ के तौर पर जोया विकास खंड के बीडीओ सतेंद्र कुमार को सौंपी गई है, जबकि उझारी की जिम्मेदारी हसनपुर विकास खंड के बीडीओ गजेंद्र सिंह को अतिरिक्त के रूप में दी गई है।
विज्ञापन



कहां कितनी ग्राम पंचायतें
उझारी ब्लाक में न्याय पंचायत भदौरा की 15 ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत सैदनगली की 11 ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत सकतपुर करनपुर की 13 ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत ढवारसी व बुरावली की 12-12 ग्राम पंचायत शामिल की गईं हैं। नौगावां सादात ब्लाक में चांदनगर न्याय पंचायत की नौ ग्राम पंचायत, बहादरपुर खुर्द न्याय पंचायत की 12 ग्राम पंचायत, कौराल न्याय पंचायत की 13 ग्राम पंचायत, गजस्थल न्याय पंचायत की 11 ग्राम पंचायत, कैलबकरी न्याय पंचायत की 14 ग्राम पंचायत, डींगरा न्याय पंचायत की 11 ग्राम पंचायत शामिल हुई हैं।

पांच ब्लाकों से काटी गईं न्याय पंचायतें, गजरौला से कोई शामिल नहीं
अमरोहा। कस्बा नौगावां सादात विकास खंड के गठन में ब्लाक जोया की एक, अमरोहा ब्लाक की चार व धनौरा ब्लाक की एक न्याय पंचायत शामिल की गई है, जबकि उझारी ब्लाक गठित होने में हसनपुर विकास खंड की तीन न्याय पंचायत तथा गंगेश्वरी की दो न्याय पंचायतों को शामिल किया गया है। गजरौला की किसी न्याय पंचायत को नए ब्लाकों में सम्मिलित नहीं किया गया है।
विज्ञापन



उझारी व नौगावां सादात को ब्लाक गठित करने की अधिसूचना कई दिन पहले जारी हो चुकी है। दोनों जगह बीडीओ को अतिरिक्त चार्ज सौंपा गया है। अन्य पद सृजित होते ही अगली कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। नौगावां सादात ब्लाक में छह व उझारी में पांच न्याय पंचायतें शामिल की गई हैं।
- सीपी सिंह, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें