फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की मौत पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर) (ब्यूरो)। नगर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने हॉस्पिटल पर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। हॉस्पिटल मालिक द्वारा मृतका के परिजनों को मुआवजा देने के साथ मामलेे का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन

भागूवाला निवासी कादिर की पत्नी इमराना (35) को प्रसव पीड़ा होने पर उसे कृष्णा टाकीज चौराहे के निकट स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में लाया गया था। बृहस्पतिवार सुबह प्रसव के बाद अचानक इमराना की हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में इमराना की मौत हो गई। बच्चा भी मृत पैदा हुआ। हॉस्पिटल प्रबंधन द्वारा इस बाबत जानकारी परिजनों को दी गई। महिला के पति एवं अन्य परिजनों ने हॉस्पिटल मालिक से नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि महिला चिकित्सक की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत हुई। इससे पहले कि हॉस्पिटल मालिक एवं महिला चिकित्सक गुस्साए परिजनों को शांत कर पाते, सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। भागूवाला के ग्राम प्रधान डॉ.अय्यूब भी अस्पताल पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों पक्षों को सुना। महिला के परिजनों द्वारा मामले में कोई कार्रवाई न करने के आश्वासन और हॉस्पिटल मालिक द्वारा मुआवजा देने की बात पर मामले का पटाक्षेप हो गया।
विज्ञापन


इलाज में डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप
मुआवजा देने की बात पर मामले का हुआ पटाक्षेप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें