फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर बुलेरो ने वृद्घा को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर बुलेरो ने वृद्धा को रौंदा
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौैर)। कानपुर से ऋषिकेश की ओर जा रही बुलेरो ने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे नेशनल हाईवे पर एक वृद्धा को रौंद दिया। बुलेरो महिला को घसीटती हुई करीब 100 मीटर तक ले गई। जिला अस्पताल में वृद्धा की मौत हो गई।
आकाशवाणी कॉलोनी के निकट बुलेरो यूपी 42 एएल 1255 ने एक वृद्घा को रौंद दिया। इसके बाद गाड़ी लेकर चालक भागा तो वृद्धा बुलेरो में ही फंस गई। वह उन्हें घसीटता हुआ करीब 100 मीटर तक ले गया। संयोग से रेलवे क्रॉसिंग 482 बंद था। इस पर बुलेरो चालक और उसमें सवार लोग गाड़ी छोड़कर भाग निकले। एक महिला दो बच्चों के साथ बुलेरो में ही बैठी रह गई। वृद्धा की चीख-पुकार सुनकर वहां भीड़ एकत्र हो गई। बाइक से आए धामपुर के गांव ठाठ नंगला निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वृद्धा उसकी मां कैलाशो देवी हैं। वह उन्हें लेंसडौन से बाइक से लेकर गांव लौट रहा था। मां लघुशंका के लिए गई थीं, तभी बुलेरो ने रौंद दिया। उधर, बुलेरो में सवार महिला ने बताया कि वह और गाड़ी में सवार अन्य लोग कानपुर से ऋषिकेश घूमने जा रहे थे। घटना के समय वह सो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल वृद्धा को सीएचसी समीपुर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव जगदीशपुर निवासी मुनेश की ओर से बुलेरो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

कानपुर के खास ध्यानार्थ

- भागने की कोशिश में 100 मीटर तक घसीटता ले गया चालक
फोटो - 09एनजेडबी01आर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें