फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 191 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में रोजाना बहुतायत संख्या में कोरोना संक्रमित केस मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। जनपद में मंगलवार को 191 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। इनके साथ में 1945 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। नए मरीजों में बिजनौर इलाके से 112 लोग शामिल हैं। अब सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1369 पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को प्राप्त हुई कोरोना की कुल 2136 जांच रिपोर्ट में से 191 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इनके साथ में 1945 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं। जिले में अब कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 6219 हो गई है। इनमें से अब तक 4781 मरीजों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है, जबकि 69 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले बढ़कर 1369 पर पहुंच गए हैं। सीएमओ विजय कुमार यादव के अनुसार अब तक जिले से कुल चार लाख 29 हजार 949 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं, जिनमें से कुल चार लाख 26 हजार 833 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से 6219 लोग कोरोना पॉजिटिव और चार लाख 20 हजार 614 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। वर्तमान में 3116 जांच रिपोर्ट लंबित हैं। अब तक लगभग 4781 लोगों ने बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता के बल पर कोरोना को हराया है। अब तक कोरोना से कुल 69 लोगों की मौत हुई है और वर्तमान में 1369 सक्रिय उपचाराधीन केस हैं। नए मरीजों में बिजनौर इलाके से 112, किरतपुर इलाके से 25, नजीबाबाद क्षेत्र से 18, अफजलगढ़ इलाके से तीन, धामपुर तथा स्योहारा, जलीलपुर क्षेत्र से चार-चार, हल्दौर एवं नहटौर इलाके से छह-छह लोग शामिल हैं।
-------
15 पुलिसकर्मी कोरोना पोजीटिव
नहटौर। पंचायत चुनाव में ड्यूटी के लिए आए 130 पुलिसकर्मियों में से 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। धामपुर तहसील में पंचायत चुनाव कराने आए पुलिस कर्मियों की जांच मंगलवार को नहटौर अस्पताल में कराई गई। इसमें 130 पुलिसकर्मियों की कोरोना जांच की गई। चिकित्सा अधिकारी डा. गुरु चरण सिंह के मुताबिक 130 पुलिस कर्मियों में से 15 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें