फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से बरामद हुए 184 तोते वन में छोड़े

विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव दरियापुर में एक घर से तोते बरामद करती वन विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
मकान से बरामद हुए 184 तोते वन में छोड़े
विज्ञापन

बिजनौर। वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो व वन विभाग की टीम ने गांव दरियापुर में छापा मारकर 184 तोते बरामद किए हैं। तोतों को अमानगढ़ वन रेंज में छोड़ा गया।
विज्ञापन

डीएफओ डा.एम सेम्मारन के अनुसार उन्होंने वन्य जीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के अफसरों व कर्मचारियों के साथ नजीबाबाद के गांव दरियापुर में एक मकान में छापा मारा। वहां पर अलग अलग प्रजाति के 184 तोते पिंजरे में बंद मिले। दाना पत्नी मान सिंह व उसके बेटे धीरज के पास से तोते मिले। ये दोनों सीतापुर जिले के रहने वाले हैं। कार्यवाही के दौरान धीरज फरार हो गया। दाना को गिरफ्तार कर लिया गया। सीजेएम के आदेश पर सभी तोतों को अमानगढ़ वन रेंज में छोड़ा गया। इस दौरान उपसंभागीय वनाधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बिजनौर डा.हरेंद्र सिंह, विकास कुमार, वन दरोगा विकास कुमार, नीतीश कुमार, मदनपाल, वनरक्षक पूजा रानी, संजय राणा, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें