प्लाइवुड फैक्ट्री की लकड़ी में लगी आग
बिजनौर। एक प्लाइवुड फैक्ट्री के बाहर रखी लकड़ी में आग लगने से पांच लाख की लकड़ी जलकर राख हो गई। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
मोहल्ला चाहशीरी निवासी रिफाकत मिर्जा की जल निगम के कार्यालय के पास प्लाइवुड की फैक्ट्री है। फैक्ट्री के पास प्लाइवुड बनाने के लिए लकड़ी पड़ी थी। मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी वजह से लकड़ी में आग लग गई। लकड़ी धू धू कर जलने लगी। किसी ने रिफाकत मिर्जा को मोबाइल पर सूचना दी। दमकल विभाग को बताया गया। दमकल विभाग की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। रिफाकत मिर्जा के मुताबिक आग कैसे लगी कुछ पता नहीं चला। आग लगने से चार से पांच लाख का नुकसान हुआ है।