फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता ने एसीएमओ पर लगाए गंभीर आरोप, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा नेता ने एसीएमओ पर लगाए आरोप, किया हंगामा
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा नेता ने एसीएमओ पर दोस्ती का ऑफर देने व कोटद्वार घूमने चलने का आरोप लगाकर अफसर के आवास पर खूब हंगामा किया। दोनों ओर से पुलिस में तहरीर दी गई है। महिला की ओर से अफसर के खिलाफ पुलिस में तहरीर व एक ऑडियो दी गई है।
विज्ञापन

भाजपा नेता नेहा शर्मा ने एसीएमओ डा.रोहताश कुमार के अफसर के खिलाफ बुधवार रात उसके आवास पर खूब हंगामा किया। अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। हंगामे की सूचना पर शहर कोतवाल बिजेंद्रपाल राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। नेहा शर्मा ने आरोप लगाया कि एसीएमओ उसे दोस्ती करने का ऑफर देकर कोटद्वार घूमाने को कह रहे हैं। गिफ्ट में एक मोबाइल भी देने को कहा। नेहा शर्मा ने एसीएमओ पर कई अन्य आरोप भी लगाए। एसीएमओ की एक ऑडियो व तहरीर पुलिस को दी। उधर एसीएमओ डा.रोहताश कुमार ने सीओ सिटी को तहरीर देकर कहा कि 19 जनवरी को नेहा शर्मा उनके कार्यालय में आई और आशाओं की सूची मांगी। उन्होंने अपने अधीनस्थ डीसी पीएम से आशाओं की सूची देने को कहा। इसके बाद वे दिव्यांग का प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आईं। उन्होंने प्रमाण पत्र बनवा दिया। 23 जनवरी को नेहा शर्मा उनके कार्यालय में फिर आईं और वार्तालाप कर दस पंद्रह फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के लिए दबाव बनाया। बुधवार रात उनके आवास पर आईं और हंगामा किया। अन्य महिला व अज्ञात व्यक्ति भी उनके साथ थे। उनसे रुपये की मांग की व जातिसूचक शब्द कहे। शहर कोतवाल बिजेंद्रपाल राणा के मुताबिक दोनों की ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें