फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ुवा शक्ति से देश सेवा में लगने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा शक्ति से देश सेवा में लगने का आह्वान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर । कृष्णा कॉलेज के डीएलएड विभाग में कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीदों के चित्रों के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विज्ञापन

डीएलएड विभागाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को कारगिल विजय दिवस के बारे में बताते हुए राष्ट्रीय एकता व सद्भावना के लिए प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को सेना के जवानों के शौर्य के बारे में बताया। कहा कि हमारे देश की सेना के जवान कठिनाईयां सहकर भी देश की रक्षा करते हैं। प्रवक्ता लक्ष्मी देवी ने अमर शहीदों के जयकारे लगवाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार, निदेशक राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक पवन कुमार, प्राचार्या सीमा शर्मा ने देश के शहीदों को नमन करते हुए युवा शक्ति को देश सेवा में लगने का आह्वान किया। कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले जिले के गांव फीना के रहने वाले शहीद अशोक कुमार के परिवार को सरकार द्वारा किया गया वादा पूरा न करने पर दुख जताया गया। कार्यक्रम का संचालन दीपशिखा अग्रवाल ने किया। इस दौरान प्रवक्ता एमएस अंसारी, सुनील कुमार, आधार अग्रवाल, मनीषा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अजीत चौधरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें