फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में आया कालेज प्रशासन, पालिका के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जेएस हिंदू इंटर कालेज के मैदान पर कई मोहल्लों के नालों का गंदा पानी बहाने पानी और कूड़ा डंप करने पर कालेज प्रशासन ने नगर पालिका के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मैदान से तत्काल कूड़ा हटवाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि मैदान में नालों का पानी और कूड़ा डंप किया गया तो विद्यालय प्रबंध समिति पालिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

शहर के जेएस हिंदू इंटर कालेज के खेल मैदान को नगर पालिका ने वाटर डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। पंप लगाकर नगर पालिका कर्मचारी शहर के नाले नालियों का गंदा पानी मैदान में बहाते है। जिससे पूरे मैदान में गंदा पानी भर गया है। जबकि ये मैदान स्कूल कालेज से घिरा हुआ है। गंदे पानी से उठने वाले दुर्गंध से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में बच्चों को खासी परेेेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने गुरुवार के अंक में खेल मैदान को पालिका ने बना दिया तालाब शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद कालेज प्रशासन हरकत में आ गया। कालेज के प्रधानाचार्य डॉ. गजेंद्रपाल सिंह ने नगर पालिका ईओ को सौंपे शिकायती पत्र में कहा है कि मैदान कालेज की निजि संपत्ति है। जबकि विद्यालय प्रबंध समिति के मना करने पर भी नगर पालिका नालों का पानी और शहर का कूड़ा मैदान में डंप कर रही है। दुर्गंध मारते दूषित वातावरण से विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं सहित स्टाफ और आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। मैदान के आसपास तीन इंटर कालेज, एक महाविद्यालय और दस जूनियर और प्राइमरी विद्यालयों में रोजाना पढ़ने के लिए आने वाले दस हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए मैदान से कूड़ा उठवाकर जलभराव का निस्तारण किया जाए। अन्यथा विद्यालय प्रबंध समिति पालिका के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेगी। शिकायती पत्र में विद्यालय प्रबंध समिति के प्रबंधक अनिल स्वरूप टंडन और अध्यक्ष पंकज गुप्ता के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें