रजबपुर। रजबपुर के गांव हैवतपुर सलारपुर के जूनियर हाई स्कूल में रविवार को किसान यूनियन असली की ब्लाक स्तरीय पंचायत हुई, जिसमें किसानों से 23 जुलाई को मंडल मुख्यालय होने वाले प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई।
किसान यूनियन असली के राष्टीय अध्यक्ष हरपाल सिंह ने सरकार पर चुनावी वादे नहीं निभाने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार को स्वामी नाथन की रिपोर्ट लागू करनी चाहिए। किसानों का पूर्ण कर्ज माफ किया जाना चाहिए। अमरोहा मिल जल्द चालू करानी जाए। बिजली की बढ़ी दरों को वापस लिया जाए। उन्होंने किसानों से 23 जुलाई को मंडलायुक्त कार्यालय के घेराव करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर जयदेवसिह, वीरपाल, राजेन्द्र, रणवीर, ओमवीर, सुरेशचन्द, विरेश प्रधान, नरेश, तेजपात, डा. जफर खॉ, गुरुवचन, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।