मिशन इंद्रधनुष के चौथे चरण में शत प्रतिशत टीकाकरण का दावा
रेहड़।
मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत चौथे चरण स्वास्थ्य विभाग ने शत प्रतिशत टीकाकरण कार्य पूरा करने का दावा किया है। टीकाकरण अभियान शुक्रवार तक चलेगा। फिलहाल 90 प्रतिशत टीकाकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।
चिकित्सा प्रभारी पीएचसी कासमपुरगढ़ी रजनीश कुमार ने बताया की स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर चार माह पूर्व मिशन इंद्रधनुष के अंतर्गत ब्लॉक अफजलगढ़ के शिवपुरी, उमरपुर नत्थन, अलियारपुर, नागरपुर खड़कसेन व दहलवाला सहित पांच गांव का चयन किया । प्रति माह शिवपुरी, उमरपुर नत्थन, नागरपुर खड़कसेन में टीकाकरण किया जा चुका है। अभियान के चौथे चरण में 18 जून से 22 जून तक अलियारपुर व दहलवाला में शून्य से पांच साल तक व गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होगा। बच्चों को काली खांसी, गला घोंटू ,व टीबी आदि बीमारियों से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। दोनों गांव में तीन टीमें लगायी गई हैं। शुक्रवार तक शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा की बच्चों व गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण जरूरी है।